फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय भवन से दिया घर-घर योग का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में योगाभ्यास कर लोगाें योग के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। बीएचयू के मालवीय भवन से घर-घर योग का संदेश दिया गया। प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास भी किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. कामेश्वर उपाध्याय रहे। उधर, वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से योग दिवस पर आयोजित वेबिनार के माध्यम से भी वक्ताओं ने योग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से योगाभ्यास किया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल ने मुख्य भवन में योगाभ्यास किया। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट की प्राचार्या प्रो. नीलम गुप्ता के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें