बारिश की फुहारों के बीच रविवार को अमर उजाला रूपांतरण क्लब के चौथे सत्र की सदस्यों का ग्रैंड वेलकम किया गया और इसका गवाह बना नागरी नाटक मंडली का मंच। यहां तीज क्वीन कांटेस्ट के लिए क्लब की सदस्य सोलह शृंगार कर रैंप पर उतरीं तो उन्हें देख जैसे चांद भी शरमा गया। साड़ी और लहंगा-चुनरी में दुल्हन की तरह सजीं रूपांतरण सदस्य म्यूजिक की धुन पर रैंप पर उतरीं तो उनका उत्साह देखते बन रहा था। अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से तीज क्वीन का खिताब सुरुचिता जायसवाल ने अपने नाम किया। फर्स्ट रनर अप खुशबू प्रजापति और थर्ड रनर अप राखी रहीं।
अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्यारेंस की ओर से रविवार को नागरी नाटक मंडली में रंगारंग स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद पूरा हॉल महिलाओं से खचाखच भरा हुआ था। सदस्यों ने न सिर्फ समारोह में शिरकत की बल्कि नृत्य संगीत की बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह का उद्घाटन बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक जसवंत सिंह व सर्वेश मिश्रा, नीलगिरी ग्रुप ऑफ कंपनी व सियाराम शॉप के अमित जायसवाल, यूएस हीरो से यूएस अग्रवाल
माइंड एंड सोल पार्लर के सचिन मिश्रा, ओरल डेंटल केयर के डा. अमर अनुपम और रूपांतरण की चेयरपर्सन डा. रितु गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। डा. रितु गर्ग ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। निवेदिता शिक्षा सदन की छात्राओं ने कजरी प्रस्तुत किया। रचना ने ...मेरे ढोलना और शांभवी तिवारी ने ...ढाई श्याम रोक लई पर बेहतरीन नृत्य पेश किया। टूनाइट इंटरटेनमेंट की
ओर से सुरभि चौबे, सिद्धार्थ व यश ग्रुप ने डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। डांस बीट्स एंड स्माइल बर्न एकेडमी और सेमी क्लासिकल डांस इंस्टीट्यूट की ओर से डांस पेश किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस, सह प्रायोजक वीआर स्टोर्स सियाराम शॉप, नीलगिरी ग्रुप आफ कंपनी, माइंड एंड सोल पार्लर, यूएस हीरो के साथ ही प्रिंट पार्टनर न्यू अजंता आर्ट रहे।