फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मैराथन के जरिये महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत आयोजित मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाते अतिथि. संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ (मैराथन) का आयोजन किया गया। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का सशक्त संदेश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से शुरू हुई इस मैराथन में महिला आरक्षियों, पुलिस लाइन परिवार की छात्राओं, विकास इंटर कॉलेज शिवपुर की छात्राओं, डायनेमिक पब्लिक स्कूल फूलवरिया कैंट की छात्राओं तथा विभिन्न संस्थाओं के कुल 234 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीए जमुना शुक्ला, डॉ. शिप्रा धर और एकता पारिक को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अंजली प्रजापति, छवि गुप्ता और तान्या गुप्ता को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें