फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 6.37 लाख जमा करने के बाद लाइन होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराचवर विकासखंड के मांटा ग्राम पंचायत के कोटिया राजभर बस्ती में रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन की लाइन को हटाने के लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र पर गोपाल सिंह एक्सईएन विद्युत वितरण खंड गाजीपुर नगर की ओर से दिए गए जवाबी पत्र से ग्रामीण निराश है। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा है कि 6 लाख 67 हजार 713 रुपये विभाग में जमा करने के बाद ही लाइन शिफ्ट की जाएगी। बाराचवर विकासखंड की ग्राम पंचायत मांटा के कोटिया में दो दर्जन से अधिक लोगों का परिवार निवास करता है। इस बस्ती में अधिकांश लोगों का घर कच्चा है। लोगोंं ने कई बार थाना समाधान और तहसील दिवस के साथ उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बस्ती के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन को हटाने का अनुरोध किया लेकिन किसी भी स्तर से सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद इस बस्ती के दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे सुनील ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मौके की सचित्र शिकायत की थी। यही नहीं ग्रामीणों को विश्वास था कि प्रधानमंत्री से इस समस्या का समाधान मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री की ओर से इस पत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया। वहां से अधिशासी अभियंता से मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम गाजीपुर नगर ने मुख्यमंत्री के शिकायत अनुभाग वन के साथ शिकायतकर्ता को जवाबी पत्र लिखकर अवगत कराया कि मौके की जांच कराई गई।
विज्ञापन

इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए शिकायतकर्ता को 6 लाख 67 हजार 713 रुपये विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद लाइन शिफ्ट करने का कार्य हो पाएगा। पत्र का जवाब मिलने के बाद सुनीलजी के साथ ग्रामीणों में जबरदस्त निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें