फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 43 मिनट तक लीड पर थी कुमाऊं हीरोज की टीम, अंतिम तीन मिनट में नर्सरी ने कराया ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार शाम महिला फुटबॉल लीग का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच के पहले हाफ से 43 मिनट तक कुमाऊं हीरोज की टीम एक गोल की लीड पर थी। अंतिम तीन मिनट में गोल कर फुटबॉल नर्सरी की टीम ने मैच ड्रॉ करा दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खेलें बेटियां बढ़ेगा देश का मान के संदेश के साथ बरेका में पहली बार जूनियर वर्ग की महिला फुटबॉल लीग खेली जा रही है। प्रतियोगिता में खेलने के लिए जिले के छह क्लबों ने पंजीकरण कराया है। मैच का पहला गोल कुमाऊं हीरोज की मिडफील्डर चांदनी के सटीक पास पर फॉर्वर्ड खिलाड़ी वीरा ने खेल के 17वें मिनट में किया। 1-0 की बढ़त के बाद दूसरे हाफ के चौथे क्वार्टर में फुटबॉल नर्सरी फॉर्वर्ड लेफ्ट विंगर पार्वती के सटीक पास पर राइट फॉर्वर्ड खिलाड़ी अंजली यादव ने मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले गोल कर मैच 1-1 से ड्रॉ करा दिया। फुटबॉल नर्सरी की अंजली यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शुभारंभ बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने किया। मौके पर सुभाष चंद्र यादव, राजेश कुमार, पंकज पांडेय, गोपाल, विनोद सिंह, वंदना सिंह, एसके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन






आज का मैच - बरेका बालिका इंटर कॉलेज में कंचनपुर जूनियर और भूल्लनपुर की टीम के बीच, शाम चार बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें