फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रोशनी का मामले ने पकड़ा राजनीतिक तुल, दिल्ली में उठा मामला, दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात

Tue, 29 Oct 2024 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कांग्रेस से जुड़ाव रखने वाली रोशनी कुशल जायसवाल का सवाल कांग्रेस ने दिल्ली में उठाया तो वाराणसी में राजेश सिंह ने अपनी पत्नी और अधिवक्ता के साथ अपना पक्ष रखकर बताया कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राजेश सिंह की पत्नी और अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोशनी कुशल जायसवाल के समर्थन में दिल्ली में कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट और अलका लांबा ने आज प्रेस कांफ्रेंस की।  उसके बाद भाजपा समर्थक राजेश सिंह सैफरॉन और उनकी पत्नी अनु सिंह ने अपने अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी के साथ इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। अधिवक्ता ने बताया कि घर पर आकर मारपीट करने वाले मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



आपको बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग घर के बाहर मारपीट कर रहे थे। बाद में मामले पर मुकदमा दर्ज हुआ और बीते कल एक और वीडियो सामने आया जिसमें कांग्रेस से जुड़ी रोशनी कुशल जायसवाल अपनी व्यथा सुना रही थी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि कांग्रेस जिसे हवा देकर महिला अत्याचार से जोड़ रही है वो महिला कई लोगों के साथ घर पर आकर महिलाओं से मारपीट करती है। कहा कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें