दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के बंद होने का मामला अब विधानसभा में उठेगा। रविवार को विकलांग छात्र संघर्ष समिति से जुड़े छात्रों ने लखनऊ में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौधरी ने इस मामले को विधानसभा में उठाने के साथ ही इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संज्ञान लेने को भी कहेंगे।
अंध विद्यालय के बंद होने के विरोध में पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। इसमें विरोध मार्च निकाले जाने, धरना प्रदर्शन कर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार से भी दिव्यांग छात्रों के हित में विद्यालय को खोले जाने की मांग की है। अब तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने अब रविवार को लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से मुलाकात की। छात्रों ने कहा कि विधानसभा में इस मामले को उठाए जाने से आंदोलन को बल मिलेगा।