फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को बनाएंगे हैंडलूम हब

Wed, 10 Jun 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बनारस को हैंडलूम हब के रूप में विकसित किया जाएगा। हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार बुनकरी को पर्यटन से भी जोड़ेगी। हैंडलूम उत्पाद को बाजार दिलाने की कोशिश की जा रही है और बुनकरों को आसानी से कच्चा माल दिलाने के लिए ब्लाक स्तर पर साझा सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। चोलापुर ब्लाक के देईपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को हथकरघा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री बुनकरों को संबोधित कर रहे थे। बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों में हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए वस्त्र मंत्रालय काम कर रहा है। 
विज्ञापन


गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार बुनकरों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके बेहतर नतीजे अगले साल तक सामने आने लगेंगे। बनारस के बड़ा लालपुर में 200 करोड़ रुपये से बन रहे व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बुनकरों को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र का निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में पांच साल लगेंगे। गंगवार ने कहा कि देश के नामी-गिरामी फैशन डिजाइनर बुनकरों को सहयोग देना चाहते हैं। इसी सिलसिले में वह बुनकरों से मिलने वाले हैं।

कहा कि मोदी सरकार ने बुनकरों के लिए जिन योजनाओं की घोषणा की थी, उसे अमलीजामा पहनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान स्थानीय बुनकर पीर मोहम्मद, जमालुद्दीन, शम्सुद्दीन, जहांगीर और वकील ने कहा कि एक साल से हैंडलूम के बाजार में मंदी है। माल तैयार पड़ा है मगर खरीदार नहीं है। कच्चा माल तो नगद खरीद रहे मगर तैयार उत्पाद को उधार में बेचना पड़ रहा है। समारोह में हथकरघा विकास आयुक्त आलोक कुमार, वस्त्र मंत्रालय के सलाहकार बीबी पाल, धनंजय सिंह, प्रमोद नागपाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर बुनकरों को परिचय कार्ड, धागा पासबुक और हैंडलूम मार्क प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें