ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को होली का हुड़दंग 11 लोगों को भारी पड़ गया। सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल से दो, औराई सीएचसी से एक मरीज को बीएचयू के लिए रेफर किया गया।
वहीं, 8 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बुधवार की सुबह से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक महाराजा चेतसिंह सिंह जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल 8 लोग उपचार कराने पहुंचे।
इसमें कड़ेदिन (35), रोहित (25) को बीएचयू के लिए रेफर किया गया। औराई सीएचसी पर दो लोग घायल होकर इलाज कराने पहुंचे। शुभम (28) निवासी महथुआं, सक्षम दुबे (18) निवासी भवानीपुर घायल हो गए। भोलानाथ (47), रितेश (25), मंगल (26), गुलजार (12), ईशा (13), हरिनाथ दूबे (42), सुजीत गुप्ता (18) सड़क हादसे में घायल हो गए।