नगर के ओझलापुल पर लाइट लगाते समुह, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। ऐतिहासिक धरोहर तीन मंजिला ओझला पक्का पुल अब रात में तिरंगे के रंग में नजर आएगा। रंग बिरंगी लाइटों से इसे सजाया जा रहा है। इसका काम जोर शोर से चल रहा है।
पुल के दोनों तरफ के भवन की सफाई व पुताई करके चमकाया गया है। रात में पुल की चमचमाती दीवारों पर जब रंग बिरंगी प्रकाश किरणें पड़ेंगी तो पुल की सुंदरता बढ़ जाएगी। ओझला पुल को नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च कर चमकाया जा रहा है। रात में आकर्षक दिखे इसको लेकर फसाड लाइट लगाई गई थी। अप्रशिक्षित लोगों द्वारा लाइटों को इस तरह लगा दिया गया था कि हर गुजरने वाले की आंख पर चुभ रही थी।
फिर से सभी लाइटों को निकलवाकर नए सिरे से लगाने का काम किया जा रहा है। अब इस तरह प्रकाश संयोजन की व्यवस्था करने की तैयारी है कि शाम ढलते ही ओझला पुल तिरंगा रूप में नजर आएगा। इससे मिर्जापुर आने वाले लोग आकर्षित होंगे।