फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना आभूषण के पहुंचा वर पक्ष, लड़की वालों ने शादी से किया इन्कार, थाने पर पंचायत

Wed, 21 Feb 2024 01:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिना गहने के पहुंचे वर पक्ष के लोगों से कन्या पक्ष की कहासुनी के बाद मामला थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। लेनदेन के समझौते के बाद वर-कन्या पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Hindu Marriage wedding rituals - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से गहने न लाने पर बात बिगड़ गई। एक तरफ शादी रुक गई, वहीं बरात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। मामले को लेकर गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


गांव के गुप्तेश्वर शर्मा की लड़की की शादी में नगर क्षेत्र के रामपुर से बरात आई थी। रात को कन्या पक्ष द्वारा बरातियों का स्वागत सत्कार कर द्वार पूजा के बाद जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इसके बाद देर रात वर पक्ष ने जब आंगन में आभूषणों के बिना रस्म पूरी करने का प्रयास किया तो कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। वर पक्ष ने आभूषणों को न लाने के लिए बहाना बनाया। इसके बाद कन्या पक्ष ने सीधे तौर पर विवाह से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर की कहासुनी के बाद मामला कोतवाली पहुंचा। रात होने के कारण इसमें कुछ नहीं हो सका।

इसके बाद अगले दिन एक बार फिर थाने में बराती व घराती पक्ष के बीच घंटों पंचायत होती रही। इसमें कन्या के पिता ने वर पक्ष की किसी भी सफाई को सुनने से इन्कार कर दिया। अंततः स्थानीय लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने अपने आपसी खर्चे आदि लेनदेन की वापसी की रूपरेखा तय की बरात बिना दुल्हन के लौट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर काफी असहमति हो गई थी। दोनों पक्षों द्वारा आपस में पंचायत कर निपटारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें