फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति को रखी जाएगी राम मंदिर की नींव, जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने की घोषणा 

Fri, 01 Jan 2021 03:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि मकर संक्रांति को रामलला के मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2023 तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित विहिप कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


विहिप नेता चंपत राय ने बताया कि नींव की मजबूती पर मंथन किया जा रहा है। इसमें आईआईटी मुंबई, गुवाहाटी, चेन्नई, रुड़की, एनआईटी सूरत, टाटा और एल एंड टी के विशेषज्ञ शामिल हैं। राम मंदिर की सुरक्षा को कई पहलुओं से देखा जा रहा है। भगवान राम का गर्भगृह जहां बनना है उसके नीचे की भूमि भुरभूरी बलुई मिट्टी वाली है। इसको ध्यान में रखते हुए पत्थर, कंक्रीट और तांबे का ही इस्तेमाल किया जाएगा। पांच एकड़ में मंदिर का परकोटा होगा और बाकी क्षेत्र में भी निर्माण का खाका तैयार हो चुका है।

चलेगा धन संग्रह अभियान
मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह अभियान चलाया जाएगा। मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक चलने वाला धन संग्रह कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियान होगा। अभियान के तहत 11 करोड़ घरों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों के तीन से चार लाख निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टीमों को लगाया जाएगा। पूरे विश्व में चलेगा। दूसरे धर्म के लोग आगे आते हैं तो उनका भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दूसरे धर्म के व्यक्ति ने मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए हैं।

16 हजार गांवों में जाएंगे कार्यकर्ता
काशी प्रांत के अंतर्गत 16 हजार गांवों के 50 लाख परिवारों में कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी, जो अपने-अपने गांव-मोहल्ले के लोगों के घर जाएंगे और राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगेंगे। इसके लिए 10, सौ और एक हजार रुपये के कूपन तैयार किए गए हैं। इससे ज्यादा दान देने वालों को रसीद काटकर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें