फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसासुर घाट से दशाश्वमेध घाट ले आया गया मंच का प्लेटफार्म

Wed, 09 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजे अबे के लिए दशाश्वमेध घाट पर मंच के प्लेटफार्म को जोड़ने का काम मंगलवार को सेना के जवानों ने शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर होने वाले गंगा आरती के मुख्य आयोजन स्थल पर सेना के जवानों ने उस मंच के प्लेटफार्म को दोपहर बाद पहुंचाया। पीएम के मंच निर्माण को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से दशाश्वमेध के दोनों बाजू के 16 घाटों को नावों, बजरों से खाली करा लिया गया है। सेना के जवान मंच तैयार करने में जुट गए हैं।

जापानी दूतावास के अधिकारियों ने भी शाम को इस मंच का निरीक्षण किया और आरती स्थल के हर पहलुओं की जानकारी जुटाई। उधर, पीएम के मंच निर्माण के मद्देनजर यहां दोनों बाजू के 16 घाटों को नावों, बजरों से खाली करा लिया गया। सेना के जवानों ने मोदी-शिंजो के मंच को भैंसासुर घाट पर तैयार करने के बाद मंगलवार की दोपहर बाद दशाश्वमेध घाट पर पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके बाद मंच को घाट पर सेट करने का काम शुरू कर दिया। दशाश्वमेध घाट से लगे मानसरोवर घाट, राजा घाट, पांडेय घाट, दिग्पतिया घाट, चौसट्ठी घाट, राणामहल घाट, दरभंगा घाट, अहिल्याबाई घाट, शीतला घाट, प्रयागराज घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, मान मंदिर घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट, मीर घाट, ललिता घाट पर नाव-बजरे न लगाने की हिदायत दी गई है। एसीएम द्वितीय ने लाउडस्पीकर से एनाउंस किया कि कोई भी नाव-बजरा ललिता घाट से मान सरोवर घाट के बीच नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें