फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : नए साल के पहले दिन काशी बोली बम बम, लाखों भक्तों ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, देखिए खास रंग

Wed, 01 Jan 2025 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

साल 2025 के पहले दिन वाराणसी में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर घाट तक भक्तों का जमावड़ा दिखाई दिया। बाबा दरबार में भक्ति करने के लिए दर्शनार्थी उमड़े तो वहीं नमो घाट का आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा था। शाम की गंगा आरती में आस्था का समंदर उमड़ा दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में नए साल की मस्ती की भक्ति भरी तस्वीर दिखाई दी। सुबह बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ भक्तों ने दिन की शुरूआत की और दिन चढ़ने के साथ ही नमो घाट पर आकर्षण दिखा। शाम की दैनिक गंगा आरती में होने वाली भारी भीड़ ने मां गंगा से पूरे साल की समृद्धि का आशीर्वाद मांगा और आरती देखी। इस दौरान भक्त जयकारा लगाते रहे और धार्मिक जोश दिखाते रहे।

विज्ञापन

नमो घाट की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
नमो घाट पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़
वाराणसी के नमो घाट का आकर्षण वैसे तो हर किसी को अपनी ओर खींचता है लेकिन मौका नव वर्ष के प्रथम दिन का था लिहाजा हर कोई इस घाट को अपनी पसंद बनाकर यहां पहुंचा। मौसम भी साथ दे रहा था। थोड़ी ठंडी हवा थी और बीच बीच में धूप निकल रही थी लिहाजा इस दिन की मस्ती और भी खास हो गई। घाट किनारे पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मोक्षदायिनी मां गंगा से पूरे साल की शुभता मांगी।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों ने किया दर्शन - फोटो : Amar Ujala
बाबा विश्वनाथ के दरबार में छह लाख से अधिक भक्त पहुंचे
नए साल पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन की चाहत हर किसी की होती है। इस बार बाबा दरबार में भक्तों की भीड़ ने सारे रेकार्ड तोड़ दिए हैं। दो दिन पहले ही भक्त काशी पहुंच गए थे और देर रात कतार में लगकर बाबा के धाम में हाजिरी लगाई। शाम तक बाबा विश्वनाथ के धाम में छह लाख से अधिक भक्तों ने हाजिरी लगाकर उनका दर्शन किया। भक्तों की आवक को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। हर ओर बैरिकेडिंग थी और सुरक्षा के चौकस इंतजाम के बीच भक्त अपनी श्रद्धा को पूरा करते दिखे। सभी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ नए साल की शुरूआत की।
विज्ञापन

गंगा आरती के दौरान उमड़ा भक्ति का सैलाब - फोटो : Amar Ujala
25 साल के पहले दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मां गंगा के तट
दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक महा आरती में आज साल के पहले दिन लगभग एक लाख पचास हजार की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की आरती के साक्षी बने। जय गंगे का जयकारा लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें