इनके अलावा वान्या इंटरप्राइजेज नई दिल्ली के जरिये सिरप की तस्करी में अहम भूमिका निभाने वाले सहारनपुर के विशाल उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, गाजियाबाद के मकनपुर शनि चौक इंद्रपुरम निवासी सौरभ त्यागी, कोतवाली नगर क्षेत्र के कैला चौक कैला भट्ठा निवासी सादाब, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के गढ़ी माजरा भट्ठा निवासी संतोष भडाना, कानपुर नगर जिले के बिल्हौर (बेदीपुर) निवासी शिवकांत उर्फ शिव, जौनपुर निवासी स्वप्निल केशरी, वाराणसी के सप्तसागर मैदागिन निवासी दिनेश कुमार यादव, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत जतारा थाना क्षेत्र के जरवा निवासी सुशील यादव उर्फ हल्कू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उसमें से 12 को सोनभद्र या दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शुभम के विदेश फरार होने की स्थिति को देखते हुए संपत्ति कुर्की के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है।