फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वसंत पंचमी पर बनारस रेलवे स्टेशन से 550 यात्रियों को लेकर रवाना हुई पहली अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वसंत पंचमी के अवसर पर बनारस स्टेशन से सियालदह जाने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 550 यात्रियों को लेकर रात 10:10 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 से सियालदह के लिए निकली। बिना कैंट रेलवे स्टेशन रुके यह ट्रेन सियालदह तक का सफर 11 घंटे 55 मिनट में तय करेगी।
विज्ञापन

बनारस रेलवे स्टेशन के निदेशक लवलेश राय ने प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर ट्रेन के क्रू मेंबर्स को बधाई दी और यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22588/22587 बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन बनारस से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को होगा। सियालदह से यह ट्रेन 24 जनवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को वापस लौटेगी।
22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को बनारस से रात 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। कैंट स्टेशन पर बिना रुके ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रात 11:15 बजे, दूसरे दिन पटना जंक्शन मध्यरात्रि 2:05 बजे, देवघर सुबह 5:02 बजे, मधुपुर सुबह 5:21 बजे, आसनसोल सुबह 6:20 बजे तथा दुर्गापुर सुबह 6:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन के सियालदह पहुंचने का समय सुबह 9:55 बजे है।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 22587 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को सियालदह से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी। दुर्गापुर से रात 21:21 बजे, आसनसोल से रात 21:45 बजे, मधुपुर से रात 22:37 बजे, देवघर से रात 22:58 बजे, पटना जंक्शन से मध्यरात्रि 2:50 बजे तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अगले दिन सुबह 6:15 बजे छूटकर बनारस सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। इस पूरी ट्रेन में कुल 18 कोच हैं। इसमें स्लीपर श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 8 और एलएसएलआरडी के 2 कोच हैं। इस ट्रेन का रंग केसरिया-सफेद है।
बनारस स्टेशन से चलनी वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस
स्टेशन निदेशक ने बताया कि बनारस स्टेशन से चलने वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन स्लीपर श्रेणी की है। पहले दिन इसमें 75 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी थीं। जनरल श्रेणी में करीब 150 यात्री और शयनयान श्रेणी में 400 से अधिक यात्री थे। आने वाले दिनों में इस ट्रेन में सीटें फुल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें