फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर दमकल कर्मी ने जान दी, एक साल से थे मेडिकल लीव पर

Fri, 30 Apr 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ में चंद्रा चौराहा रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन के सामने कूदकर दमकल कर्मी ने जान दे दी। परिजनों ने पुरानी बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया है। सूचना पाकर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दमकल विभाग के दीवान सीताराम यादव (55) ज्ञानवापी परिसर में तैनात थे। बीते एक साल से स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह मेडिकल लीव पर थे। लगातार एक साल से स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण आजिज आकर शुक्रवार को घर से कुछ दूर चंद्रा रेलवे क्रासिंग के पास जा कर सिटी स्टेशन से सारनाथ रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने जान दे दी।

पुलिस के अनुसार सीताराम मूल रूप से महुआ कला, जिला चंदौली के रहने वाले थे और आशापुर चंद्रा क्षेत्र में मकान बनवा कर रहते थे। उनके तीन बेटों में अमित कुमार यादव ओबरा में जेई के पद पर तैनात हैं और दो बेटे विशाल व विवेक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उधर, गेटमैन विजय कुमार ने बताया कि जब ट्रेन सारनाथ से आ रही थी उसी के सामने सीताराम यादव अचानक कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई तो फिर पुलिस आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें