फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बम हुई शिव नगरी, हर-हर महादेव से गूंज रहीं काशी की गलियां

Fri, 21 Feb 2020 11:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में महाशिवरात्रि पर शिव की नगरी में आस्था का रेला उमड़ पड़ा है। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से लेकर शूलटंकेश्वर महादेव तक बस हर-हर महादेव का जय घोष है। आस्था का रेला ऐसा है कि चौक से लेकर आस्थावानभक्तों की कतार लगी हुई है। भक्तों के प्रेम में भूत भावन महादेव लगातार 44 घंटों तक जागेंगे।

विज्ञापन




शुक्रवार के दिन सुबह से ही भक्त पंक्तियों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार की मंगला आरती के बाद से शनिवार की मध्यरात्रि तक का समय भक्तों के लिए ही होगा। शुक्रवार को महानिशा में चार प्रहर की आरती होगी और काशी पुराधिपति भी 44 घंटे तक अनवरत भक्तों को दर्शन देंगे। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक गर्भगृह के प्रवेश द्वार पर लगे पात्र में किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार, बम बम हुई शिव की नगरी, 8 बजे तक 70 हजार ने दर्शन किया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत गर्भगृह के चारों प्रवेश द्वारों पर पात्र लगाए गए हैं। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालु प्रवेश द्वार पर स्थित पात्र में जल और दूध चढ़ाकर दर्शन करेंगे। पूर्वांचल भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिर परिक्षेत्र से घाट तक गलियां श्रद्धालुओं से पट गईं हैं। मंदिर परिक्षेत्र में लगाई गई बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी जगह घेर ली।
विज्ञापन


इस बार सुगम दर्शन के लिए टिकट नही मिल पायेगा। जिनलोगों ने पहले से टिकट बुक किया है सिर्फ उन्हें ही इस सुविधा का लाभ मिल पायेगा। उधर प्रशासन ने भी उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ रुट डाइवर्ट किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें