फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योटो में लगेगी बनारसी हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

Fri, 24 Apr 2015 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योटो में जल्द ही बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह निर्णय जापान दौरे के चौथे दिन एक हजार साल पुराने निशिजन टेक्सटाइल सेंटर का जायजा लेने के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अगुआ महापौर रामगोपाल मोहले ने लिया। उन्होंने सेंटर के डायरेक्टर से कहा, बनारसी हस्तशिल्प उत्पाद की दुनिया भर में जबरदस्त मांग है। जापान के माध्यम से इसे पूर्वी एशियाई देशों में भी खास स्थान मिले इसके लिए हमें आप से सहयोग चाहिए।
विज्ञापन

महापौर रामगोपाल मोहले ने गुरुवार की रात फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह नौ से 10:30 बजे तक निशिजन टेक्सटाइल सेंटर का भ्रमण किया गया। यह जापान का प्रमुख बुनाई क्षेत्र है।

यहां बुनाई की प्राचीन कला की आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई, प्रशिक्षण, औद्योगिक आर्ट और इससे संबंधित प्राचीन कला को सहेजे हुए म्यूजियम आदि सब सुविधाएं हैं। इस सेंटर ने तकनीक के सहारे किमोनो (जापानी पहनावे) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। इसकी ही जरूरत बनारसी साड़ी को भी है। हमने सेंटर के डायरेक्टर से मांग की है कि काशी के अंदर भी एक ऐसा सेंटर विकसित करने में हमारी मदद करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि आप जल्द से जल्द एक प्रदर्शनी का आयोजन कर काशी के हस्तशिल्प का प्रचार प्रसार यहां करने का काम करें। इसके बाद हम आपको निशिजिन जैसा सेंटर विकसित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें