फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लगातार दो गोल्ड जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चुनी गई बड़ी बहन, भाई स्पोर्ट्स हॉस्टल में छोटी बहन राज्य स्तर तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन एथलीट सफलता की ट्रैक पर भर रहे फर्राटा
विज्ञापन


पुआरी कला की शिवांगी ने 600 मीटर में जीता गोल्ड, आज 400 मीटर में दौड़ेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पुआरी कला के बेदी गांव के एक ही परिवार के तीन भाई-बहन एथलेटिक्स में काशी के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। लालपुर में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-16 के 600 मीटर में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय के लिए क्वालिफाई कर चुकी शिवांगी यादव बुधवार को 400 मीटर दौड़ में भी प्रतिभा दिखाएंगी। शिवांगी ने पिछले साल भी इसे प्रतियोगिता में 600 मीटर में ही गोल्ड जीता था। वह रोज सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। स्टेडियम से उनके घर की दूरी 12 किलोमीटर है। वह रोज साइकिल से अभ्यास करने जाती हैं। खास बात यह है कि उनके नक्श ए कदम पर छोटी बहन और भाई भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

शिवांगी के पिता महेश यादव ने बताया कि उनका सपना अपने बच्चों को ओलंपिक तक पहुंचाने का है। दोनों बेटियां लालपुर स्टेडियम में सुबह-शाम को एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव की देखरेख में अभ्यास करती हैं। शिवांगी का भाई अमन यादव भी 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेता है। वह प्रादेशिक प्रतियोगिता का चैंपयिन रहा चुका है। फिलहाल वह स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर खेल की बारीकियों को सीख रहा है। वह सातवीं का छात्र है। शिवांगी की सबसे छोटी बहन गुड़िया पांचवीं की छात्रा है। 2023 में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में जीत हासिल कर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें