संवाद न्यूज एजेंसी
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में बुधवार दोपहर सड़क के गड्ढों से बचने में ई-रिक्शा पलटने से नाबालिग चालक घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के मामा बबलू कुमार ने बताया कि कासिमाबाद थानाक्षेत्र के कलौरा अविसहन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पांच संतानों में सनी कुमार (15) सबसे बड़ा था। वह सआदतपुर गांव स्थित ननिहाल में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। वह यादव मोड़-हंसराजपुर मार्ग से होकर पहेतिया गांव से ई-रिक्शा लेकर जंगीपुर की ओर जा रहा था।
इस मार्ग पर भारी वाहनों के चलते बने गड्ढों से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। चालक सनी ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।