फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अभिलेख नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को चुनार नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अभिलेख नहीं मिले। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सबसे पहले जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल पर पहुंची। उन्होंने कर्मचारी से जन्म और मृत्यु से संबंधित आवेदन रजिस्टर की मांग की। जिसे कर्मचारी द्वारा नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद वे नामांतरण पटल पर पहुंचीं और संबंधित कर्मचारी से नामांतरण के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं, उसके बारे में पूछा और संबंधित रजिस्टर की मांग की। इस रजिस्टर को भी नही दिखाया जा सका। उन्होंने मानचित्र से संबंधित पटल पर पहुंचकर मानचित्र स्वीकृत पत्रावली को देखा और आवेदन से संबंधित रजिस्टर की मांग की। उस पटल पर भी आवेदन से संबंधित कोई रजिस्टर नहीं दिखाने और पूर्व में स्वीकृत मानचित्र रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं होने पर कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई, मार्ग एवं प्रकाश व्यवस्था पटल का भी निरीक्षण किया और पटल पर तैनात कर्मियों से उनके मूल पद पर काम लेने के लिए अधिशासी अधिकारी राजपति बैस को निर्देश दिया। उन्होंने पालिका के जल और गृहकर डिमांड की जानकारी ली और कर अधीक्षक से कर वसूली की स्थिति की जानकारी ली। कम कर वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने पालिका की परिसंपत्तियों के बारे में भी अधिशासी अधिकारी से पूछताछ की और संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने हर पटल पर प्राप्त आवेदन पत्रों से संबंधित रजिस्टर बनाने, कर वसूली में तेजी लाने के साथ ही पालिका के अभिलेखों के रखरखाव, सूचनाओं के सही अंकन और समय से जन्म-मृत्यु दर्ज करने, नामांतरण करने तथा मानचित्र स्वीकृत करने के लिए अधिशासी अधिकारी राजपति बैस को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेन्द्र शरण शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें