फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार्यकारिणी की पहली बैठक में चुने जाएंगे उपसभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छह नए सदस्यों के चुनाव के बाद नगर निगम कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 12 हो गई है। इसी महीने होने वाली कार्यकारिणी की पहली बैठक में इन 12 सदस्यों में से एक को उपसभापति चुना जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि नरसिंह दास चौथी बार उपसभापति बनाए जा सकते हैं। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हालिया चुनाव में भाजपा के नरसिंह दास, बलराम कन्नौजिया, इंद्रा रानी, संदीप रघुवंशी और संजय केशरी तथा सपा के गोविंद सिंह पटेल निर्वाचित हुए हैं। वहीं, पहले से कार्यकारिणी के सदस्य भाजपा के अशोक मौर्य, प्रवीण राय, मदन मोहन, माधुरी सिंह, सुशीला तथा सपा के राजकपूर चौधरी हैं। इनका कार्यकाल अगले वर्ष तक है। अब यही 12 सदस्य अपने बीच से एक सदस्य का उपसभापति के रूप में चयन करेंगे। कार्यकारिणी में भाजपा के 11 और सपा का एक सदस्य है, जबकि कांग्रेस का कोई सदस्य कार्यकारिणी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें