वाराणसी। सोनिया तालाब का कायाकल्र्प किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने मातहतों के साथ ऐतिहासिक सोनिया तालाब का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल काम शुरू कराया गया है। पोखरे के पास गिराए गए मलबे को हटवाने का निर्देश दिया गया। तालाब की गहराई एक मीटर और बढ़ाई जाएगी ताकि पानी का अधिक भंडारण किया जा सके। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने बताया कि तालाब के आसपास बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। लाइटिंग के साथ फव्वारे की व्यवस्था होगी। आसपास हरियाली विकसित करने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। भी होगी ताकि लोग सुबह-शाम टहल सकें। शौचालय और यूरेनल की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। यहां रहने वालों को इस तालाब से काफी फायदा होगा।