फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरलूम में उतरा करंट; बुनकर की मौत, पांच अन्य झुलसे

Fri, 19 Jun 2020 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी जिल के सरैयां क्षेत्र के मुस्लिमपुरा मोहल्ले में पावरलूम में करंट उतरने के कारण बुनकर फैयाजुद्दीन (40) की मौत हो गई। वहीं, शकील (25), जुनैद (23), सकलेन (24), सोहेल अख्तर (19) और मुजम्मिल (26) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। 

विज्ञापन


घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से पावरलूम की बिजली का कनेक्शन बंद किया। झुलसे हुए युवकों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। आदमपुर थाना अंतर्गत छितनपुरा निवासी फैयाजुद्दीन मुस्लिमपुरा मोहल्ले में रहने वाले अपने ससुर हारून के घर में रहकर पावरलूम चलाने का काम करता था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात फैयाजुद्दीन इलाके के ही शकील, जुनैद, सकलेन, सोहेल अख्तर और मुजम्मिल के साथ मकान के कारखाने से पावरलूम हटा रहा था। इस दौरान पावरलूम में करंट उतरने के कारण फैयाजुद्दीन उसकी जद में आ गया। वहीं शकील, जुनैद, सकलेन, सोहेल अख्तर और मुजम्मिल झुलस गए। 

आसपास के लोगों ने किसी प्रकार बिजली आपूर्ति बंद करके सभी को पावरलूम के पास से हटाया। हालांकि तब तक फैयाजुद्दीन की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैयाजुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि फैयाजुद्दीन दो लड़कियों और एक लड़के का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें