फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ: 84 घाट, 63 कुंडों की सफाई के लिए निगम के पास बचे 24 घंटे; कई जगहों पर मिट्टी की मोटी परत जमी

Fri, 24 Oct 2025 01:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Chhath Puja 2025: वाराणसी में महापर्व डाला छठ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम और मेयर ने प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया और अफसरों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था मुकम्मल की जाए।
विज्ञापन
महापाैर और डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाला छठ की पूजा शुरू होने में मात्र 24 घंटे शेष है। नगर निगम के पास भी 84 गंगा घाटों और 63 कुंडों की सफाई पूरी करने के लिए भी 24 घंटे बचे हैं। राजघाट से लेकर अस्सी घाट तक की व्यवस्था बेहतर नहीं है। बाढ़ उतरने के बाद घाटों पर मिट्टी और कीचड़ की मोटी परत जमी है। इसे हटाने के लिए नगर निगम ने पंप से सफाई शुरू तो की है, लेकिन रफ्तार धीमी है। कई घाटों पर अब भी गाद, कीचड़ और कचरा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को डर है कि अगर स्थिति यही रही तो उन्हें भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कीचड़ में उतरना पड़ेगा। राजघाट की प्रियंका चौबे ने बताया कि घाट पर सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। गंगा के तटों पर हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं, लेकिन इस वर्ष घाटों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। 

बाढ़ का पानी घटने के बाद भी घाटों की सफाई का काम अभी अधूरा है, जिससे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को कीचड़ और गंदगी के बीच पूजन करने की मजबूरी झेलनी पड़ेगी। मच्छोदरी की संगीता जायसवाल का कहना है कि घाट पर मिट्टी जमी है और महिलाओं के लिए चेजिंग रूम की व्यवस्था भी नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos

घाटों पर अतिक्रमण बना सिरदर्द
छठ पर्व के पहले ही घाटों पर अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों का कब्जा बड़ी परेशानी बन गया है। राजघाट से प्रह्लाद घाट तक करीब 50 से अधिक दुकानों और चौकियों ने जगह घेर ली है। यही नहीं, कई घाटों पर नाव मरम्मत का काम और अन्य निर्माण सामग्री भी फैली पड़ी है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में दिक्कत आ सकती है। पंचगंगा घाट और ब्रह्मा घाट की स्थिति भी यही है। श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने में कठिनाई होगी।

गंगा घाटों पर स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए नगर निगम
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा, गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों के लिए राजघाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। तैयारियों के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए। सभी घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश का समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से कराया जाए। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल के प्रबंध कराएं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने नगर निगम को गंदगी को रेगुलर बेसिस पर साफ कराने, घाटों पर जमी सिल्ट हटाने, साफ-सफाई के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। सभी स्ट्रीट लाइटों को चेक कराने, कोई गड़बड़ी हो तो उसको तुरंत सही कराने के निर्देश दिए। छठ पूजा को शांतिपूर्ण मनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

घाट पर अफसरों से बातचीत करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
घाट पर श्रद्धालुओं को न हो कोई दिक्कत
डाला छठ और देव दीपावली को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को नमो घाट से अस्सी घाट तक निरीक्षण किया। स्वच्छता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि घाटों पर जमी सिल्ट को 24 घंटे में हटवाएं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घाटों पर नियमित सफाई को कहा। 

अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता को खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें तत्काल ठीक कराने को कहा। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। जल निगम के अधिकारियों को सीवर की सफाई का काम पूरा करने को कहा। कहा कि नगर निगम का उद्देश्य छठ और देव दीपावली पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, प्रकाशमान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। 

घाटों पर लगाएं 150 पंप, सफाई के लिए बनाएं कर्मचारियों का ग्रुप
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में घाटों की स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। डाला छठ और देव दीपावली पर घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था अन्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। 

प्रमुख सचिव ने घाटों पर सिल्ट की सफाई के लिए लगाए गए 73 पंप की संख्या बढ़ाकर 150 करने को कहा। साथ ही हर घाट पर 10 कर्मचारियों का ग्रुप बनाकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने को कहा। ताकि पर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुगमता रहे। 

दिए गए निर्देश

बैठक में मंडलायुक्त एस राजलिंगम, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी मौजूद रहे।  

घाटों पर चेंजिंग रूम और लगाएं अतिरिक्त लाइट: प्रमुख सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था (स्ट्रीट लाइटें) की जाए। ताकि रात को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने नमो घाट से सामने घाट तक और वरुणा घाट का निरीक्षण किया। निर्देश दिया गया कि जहां भी ऊबड़ खाबड़ रास्ता हो उसे आज ही रात में समतल कर दें। जहां कहीं भी घास हो उसे साफ कराएं। सीवर जाम की समस्या किसी घाट पर नहीं होनी चाहिए। आज ही जल निगम जांच कर ले। चेंजिंग रूम के अलावा रस्सी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, आगे गहरा पानी है, का चेतावनी बोर्ड घाटों पर लगाने कहा। प्रमुख सचिव ने पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात करने के साथ ही घाटों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर जोर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें