फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में उफान पर गंगा: बूंदी परकोटा से गायघाट और शिवाला से तुलसी घाट का टूटा संपर्क, शवदाह स्थल भी प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 12:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बूंदी परकोटा से गायघाट और शिवाला से तुलसी घाट का संपर्क टूट गया है। वहीं मणिकर्णिका घाट पर शवदाह भी प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती स्थल तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दो दिनों से हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से बूंदी परकोटा से गायघाट तथा शिवाला से तुलसी और जानकी घाट का संपर्क टूट गया है। मणिकर्णिका घाट का शवदाह स्थल भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 62.66 मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को 48 सेंटीमीटर बढ़कर 63.14 मीटर पहुंच गया। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार शाम तक मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल को निचले हिस्से से हटाकर कुछ ऊंचाई पर स्थानांतरित कर दिया गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसे और ऊपर स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें