फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 9 दिन से आईसीयू में भर्ती सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर की हालत स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर की हालत स्थिर है। 9 दिन से उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है लेकिन सेहत में विशेष सुधार नहीं दिख रहा है। इधर नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित पांच विभागों के डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में लगी है।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग में जूनियर डॉक्टर(जूनियर रेजिडेंट) ने 13 मार्च शुक्रवार को इंसुलिन इंजेक्शन की ओवरडोज लेकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद से ही उसका इलाज सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के छठे तल पर स्थित आईसीयू में चल रहा है। उसको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैँ। इधर नाै दिन में दो बार उसका डायलिसिस हो चुका है जबकि चिकित्सकों की सलाह पर अन्य सभी जरूरी जांच भी कराई जा रही हैं।
इंसुलिन की ओवरडोज का असर उनकी किडनी पर पड़ने के साथ ही शरीर के अन्य भागों में भी पड़ा है। इस घटना की जानकारी होने के बाद से आईएमएस बीएचयू में उसके साथ के अन्य जूनियर डॉक्टरों ने काम का दबाव ज्यादा होने की बात कही। महिला जूनियर डॉक्टर ने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इस पर अभी उससे बातचीत का आईएमएस प्रशासन को इंतजार है। हालांकि, निदेशक ने मामले में चिकित्सा संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित की गई है उसने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिसिन सहित अन्य विभाग के डॉक्टरों की टीम जूनियर डॉक्टर के इलाज में लगी है। हर संभव जांच कराने के साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी जा रही हैं। अभी भी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। -प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें