श्रावण पूर्णिमा पर उत्तर वाहिनी का तट वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। विप्र समाज ने भगवान भास्कर व माता गायत्री की उपासना कर तर्पण किया और सूर्य से तेज मांगा। पंचगंगा से अस्सी घाट के बीच जगह-जगह श्रावणी उपाकर्म विधिविधान से हुए। हिमाद्री संकल्प के साथ ज्ञात-अज्ञात पापों के शमन के लिए उपासना की गई।
बृहस्पतिवार को श्रावण पूर्णिमा आरंभ होने के साथ ही गंगा तट पर विप्र समाज के लोग एकत्र हुए। अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज व श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से शुक्ल यजुर्वेद के माध्यांदिनी शाखा से जुड़े ब्राह्मणों ने आचार्य माधव चतुर्वेदी शास्त्री के सानिध्य में हिमाद्री संकल्प के साथ अपामार्ग, कुशा व दूर्वा से स्नान किया। गंगा तट पर प्रायश्चित व तर्पण के पश्चात ब्राह्मणों ने शास्त्रार्थ महाविद्यालय में पहुंचकर देवी अरुंधती सहित सप्त ऋषियों का आह्वान कर पूजन किया। पुराने जनेऊ को बदलकर नए यज्ञोपवीत को धारण किया। इस दौरान विशाल औढ़ेकर, डॉ. आमोद दत्त शास्त्री, पवन शुक्ला, विनय कुमार तिवारी, दिनेश शंकर दूबे, विकास महाराज, कमलाकांत उपाध्याय, रमेश तिवारी, राजेश त्रिपाठी, कमल तिवारी शामिल थे। मणिकर्णिका घाट पर श्री सतुआ बाबा आश्रम की ओर से श्रावणी उपाकर्म हुआ। महामंडलेश्वर संतोष दास की उपस्थिति में आचार्य श्याम बादल, डॉ. अरविंद शर्मा एवं राजू मोहले के आचार्यत्व में आयोजन हुआ।
श्रावणी एवं ऋ षि पूजन सविधि संपन्न
वाराणसी। श्री राजस्थान ब्राह्मण मंडल का श्रावणी उपाकर्म 9.30 बजे मानमंदिर घाट पर एवं ऋ षि पूजन एवं यज्ञोपवीत पूजन मीर घाट स्थित मंडल भवन में 12 बजे से पंडित कैलाश मिश्र के आचार्यत्व में हुआ। इसके पश्चात मंडल भवन में ऋ षियों का पूजन, यज्ञोपवीत पूजन के सहित भगवान विष्णु का षोडषोपचार पूजन एवं आरती हुई। इस दौरान वेदमूर्ति शास्त्री, महेंद्र भातरा, राजेश जोगाई, पवन शर्मा, रवि शर्मा, राजेश गुरु, सुनील शर्मा, विजय मिश्र, जयप्रकाश आचार्य, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो
वेद विभाग ने भी मनाया श्रावणी
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग की ओर से श्रावणी उपाकर्म मनाया गया। वेद विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय सहित अध्यापक और विद्यार्थी गंगा तट पहुंचे। सप्त ऋ षि, गणेश और गौरी पूजन के बाद वेद विभाग में वेदांती राम किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता में षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। इस दौरान प्रो. रामपूजन ,प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. कुंज बिहारी द्विवेदी, डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव, श्याम सुंदर तिवारी, संतोष दुबे उपस्थित थे। दत्तात्रेय वेद विद्यालय अगस्तकुंडा की ओर से बटुकों और वेद पाठियों ने श्रावणी उपाकर्म किया। डॉ. पशुपति नाथ मिश्र के आचार्यत्व में अनुष्ठान हुए। इस दौरान आचार्य रामगोपाल त्रिपाठी और विनयभूषण तिवारी मौजूद रहे। ब्यूरो