फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे बच्चों को बेरहमी से पीटा

Sat, 16 May 2015 02:07 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। घर पर पत्थर फेंकने के शक में शुक्रवार की सुबह केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने धर्मचक्र विहार स्कूल के बच्चों की एक बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 बीच सड़क काफी देर तक बच्चे बिलखते रहे। इसकी जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी का चालान कर दिया।
मवइयां यादव बस्ती के रहने वाले विशाल, शिवम, आजाद, आर्यन यादव, आरती यादव, प्रिया तथा सोनाली धर्मचक्र बिहार स्कूल के विद्यार्थी हैं। ये सातों बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन

 परिजनों का आरोप है कि रास्ते में केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के कर्मचारी मनोज सिंह ने बेवजह बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। बच्चों की पिटाई और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मुकदमा दर्ज न करने पर परिवारीजन घर लौट गए।
आरोपी कर्मचारी का कहना था ये बच्चे पिछले कई दिनों से मेरे घर पर पत्थर फेंक रहे थे। इसकी हिदायत देने पर परिवारीजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें