फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग के सीईओ आज परखेंगे वाराणसी के मॉडल ब्लॉक की सेवापुुरी के विकास की हकीकत, तैयारियां पूरी

Tue, 15 Sep 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमिताभ कांत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सेवापुरी को मॉडल ब्लाक बनाए जाने के लिए विकास की हकीकत को परखने के लिए मंगलवार को नीति आयोग की टीम वाराणसी पहुंचेगी। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इधर, जिला प्रशासन ने निरीक्षण से सम्बंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


देश के पहले पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेवापुरी को मॉडल ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार के 144 विभाग ब्लॉक में सड़क, बिजली, पानी, मूलभूत सुविधाओं के साथ ही रोजगार परक परियोजनाओं को भी मूर्त रूप दे रहे हैं। पूरे ब्लॉक में केंद्र और राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं को लागू किया जाना है।

बता दें कि जुलाई महीने में भी नीति आयोग की टीम यहां आई थी और 90 दिन में काम को पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। सोमवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देशन में विकास भवन के 30 से ज्यादा विभागों में नीति आयोग के टीम के दौरे की तैयारियां जोर शोर से होती रही।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने सेवापुरी पहुंचकर वहां तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सुबह वाराणसी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें