फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान

Wed, 30 Nov 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान नगर निगम, इलाकाई थाना और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। विरोध करने वालों और अतिक्रमण मुक्त कराई गई जगह पर दोबारा काबिज होने वालोें के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शहर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डेढ़ दशक पहले 10 चौराहों पर लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल लाइट को दुरुस्त कराने की कवायद इन दिनों एसएसपी नितिन तिवारी के स्तर से की जा रही है। इसके साथ ही 15 चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग बनवाई गई है। इनके संबंध में चौराहों पर मौजूद रहने वाले पुलिसकर्मी आमजन को जागरूक भी कर रहे हैं।


एसपी ट्रैफिक आरबी चौरसिया ने मंगलवार को बताया कि बुधवार से नगर निगम के भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली, आदमपुर और वरुणापार जोन में यातायात व्यवस्था में अवरोधक बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन



रथयात्रा, मलदहिया और पुलिस लाइन चौराहा पर शुरू की गई ट्रैफिक सिग्नल लाइट के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए 93.5 रेड एफएम आगे आया है। बुधवार की दोपहर रथयात्रा चौराहा पर यातायात पुलिस की मदद से रेड एफएम की ओर से सिग्नल लाइट के संबंध में जागरूक किया जाएगा। एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने कहा कि सिग्नल लाइट और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चे भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। जो भी स्कूल प्रबंधन इस संबंध में आगे आना चाहें स्वागत है। इसके साथ ही इस हफ्ते के अंत में ई रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें