लड़की की शादी के बाद ससुराल वालों को धमकाने वाला वांछित पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोप है कि पहले जबरदस्ती की और बाद में जब युवती की शादी हुई तब ससुराल पहुंचकर धमकाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज किया तो फरार हो गया पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जाल बिछालकर पकड़ा और जेल भेज दिया।
कपसेठी पुलिस मुखबिर की सूचना पर रविवार के दोपहर कालिका बाजार चौराहे से रेप, एवं जान से मारने की धमकी सहित अन्य मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी जंसा अपने पड़ोस गांव की एक लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
जब उस लड़की की शादी कहीं अन्यत्र हो गई तो वहां भी पहुंचकर तरह-तरह से धमकी देने लगा जिस मामले में पीड़िता की तहरीर पर रेप और धमकी सहित अन्य धाराओं में कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को फिर से चकमा देना चाहा लेकिन सटीक सूचना पर जाल बिछाकर पकड़ लिया।