फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौके पर हुई मौत, मानसिक तौर पर था परेशान, घर में मातम का माहौल

Sun, 04 May 2025 10:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचित किया। शव की शिनाख्त होने के बाद पूरा घर मातम में डूब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाना क्षेत्र के कहरका  रेलवे क्रॉसिंग पर   युवक अपनी बाइक खड़ी कर मालगाड़ी के सामने कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद  केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी ग्राम निवासी जगजीवन कश्यप उम्र 22 वर्ष अपनी बाइक से आया और क्रॉसिंग पर ही अपनी बाइक खड़ी कर जौनपुर से बनारस की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी ।

विज्ञापन


उसकी शिनाख्त मोबाइल के द्वारा  हुई। फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थिति मर्चरी हाउस भेजा। परिजनों को मिली सूचना के आधार पर परिजन भी मौके पर आए और शव की शिनाख्त कर शोक में डूब गए। मृतक अविवाहित था और चार भाई व एक बहन के बीच चौथे नंबर पर था। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें