फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कोदई गांव स्थित ससुराल में कृष्णमुरारी तिवारी (25) का शव बृहस्पतिवार की शाम को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आजमगढ़ निवासी युवक सुबह 10 बजे यहां पहुंचा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना महराजगंज के देवनपुर गांव निवासी पुत्र स्व. जनार्दन तिवारी के बेटे कृष्णमुरारी तिवारी की शादी तीन साल पहले कोदई गांव में रमाशंकर प्रसाद की बेटी दुर्गावती के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कृष्णमुरारी अपने ससुराल कोदई गांव आया हुआ था।
शाम को करीब पांच बजे घर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर में नायलाॅन की रस्सी के फंदे से कृष्णमुरारी का शव लटका मिला। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें