दिसंबर 2023 से ही चल रहा था खेल, ड्रग डिपार्टमेंट को नहीं लग सकी भनक
विज्ञापन
वाराणसी के साथ ही भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर में खपा दिया प्रतिबंधित कफ सिरप माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की जालसाजी का जाल केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के पांच जिलों तक फैला है। इस तरह का खेल दिसंबर 2023 से चल रहा था। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम अचानक सक्रिय तो हो गई है लेकिन तीन साल से चल रहे इस खेल की भनक किसी को नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाराणसी के साथ ही भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर आदि जिलों में प्रतिबंधित कफ सिरप को खपा दिया है।
मामला इतना गंभीर है कि खुद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आयुक्त रौशन जैकब को मैदान में उतरना पड़ गया। आयुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को पांच दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। अब मामले की एसआईटी जांच शुरू कर दी है, जिसे सात दिन में जांच करना है। चूंकि इस खेल का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल वाराणसी से हैं।