फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ तक फहराएगा बीएचयू का परचम

Tue, 07 Jul 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी युवा प्रतिभाओं को पायलट बनाने के साथ ही उनके लिए पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, पैरासेलिंग, पैराजंपिंग, शूटिंग, एयरोमॉडलिंग में कॅरियर बनाने की राह प्रशस्त कर रहा है। उन्हें इसकी ट्रेनिंग देने के साथ ही नई दिल्ली में राजपथ पर परेड आदि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इतना ही नहीं इसके लिए युवाओं को स्कालरशिप भी मुहैया कराई जाएगी। इसकी ट्रेनिंग बीएचयू के एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी।
विज्ञापन

 
7 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के विंग कमांडर एन बामल ने बताया कि अगस्त में ये ट्रेनिंग बीएचयू में शुरू की जाएगी। इसकी ट्रेनिंग लेने के इच्छुक छात्र व छात्राएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बीएचयू के एनसीसी कार्यालय से फार्म प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद चयन की प्रक्रिया होगी और फिर चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि एयर विंग एनसीसी को और समृद्ध करने का

प्रयास चल रहा है। अगले साल बीएचयू में दो नए हवाईजहाज आएंगे। वहीं 2017 में दो वायरस एसडब्ल्यू-100 मंगाए जाएंगे। वर्तमान में जेन एयर विमान से कैडेट्स को फ्लाइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यही नहीं बीएचयू हवाई पट्टी के रनवे को भी पक्का करने का काम चल रहा है, ताकि यहां मानसून के समय भी हवाईजहाज उड़ान भर सकें और उनकी लैंडिंग भी संभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें