फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाकुंड मंदिर में उचक्कों ने महिला का पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुर्गाकुंड मंदिर में बुधवार की सुबह दर्शन पूजन के दौरान महिला का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स में 50 हजार नकद, आईडी, ट्रेन टिकट और मोबाइल फोन था। आनंद पार्क के पास महिला का खाली पर्स गिरा हुआ मिला। रुपये, मोबाइल और ट्रेन टिकट नदारद रहा। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर महिला ने तहरीर दी।
विज्ञापन

हैदराबाद की रहने वाली सौम्या सुधारणी काशी भ्रमण करने के लिए छह लोगों के साथ आई हैं। सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचीं। मंदिर में लाइन में लगने के दौरान ही उसका पर्स किसी ने पार कर दिया। जब वह माला फूल वाले को पैसा देने पहुंचीं तो पर्स गायब देख सन्न रह गईं। मंदिर से जुड़े लोगों का आरोप है कि सावन में भीड़ बढ़ने के बाद भी मंदिर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सुबह शाम सिर्फ खानापूर्ति को आते हैं। ब्यूरो
पांच हजार इनामी गिरफ्तार
सेवापुरी। कपसेठी पुलिस ने बुधवार की सुबह कछवा रोड चौराहा के पास से पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। दुष्कर्म, पाक्सो सहित अन्य आरोपों में वांछित रहा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार भदोही के सुरियावा निवासी कृष्णा मोदनवाल के खिलाफ महिला ने अपने नाबालिग बेटी को अगवा करने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें