फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी आएंगी संत गुरु साईं चांडूराम की अस्थियां, अनुयायी करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज के आराध्य संत साईं चांडूराम की अस्थियां काशी लाई जाएंगी। दो दिनों तक पांच हजार से अधिक अनुयायी अस्थि कलश के दर्शन करेंगे। भजन-कीर्तन के साथ प्रवचन व अन्य अनुष्ठान होंगे। अस्थि कलश यात्रा 29 नवंबर को काशी पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज ले जाकर उनकी अस्थियां संगम में विसर्जित की जाएंगी। छह राज्यों के 30 से अधिक शहरों में अनुयायी अस्थि कलश के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

संत आशुदाराम के पुत्र संत साईं चांडूराम का पिछले माह 15 अक्तूबर को 78 वर्ष में निधन हो गया था। इसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के दर्शन के लिए अस्थि कलश यात्रा निकाली गई है। अब यात्रा 29 नवंबर को काशी पहुंचेगी। संत आशुदाराम सेवा समिति के सुरेश लालवानी ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा बरेली से 29 नवंबर को दिन में 12 बजे बनारस पहुंचेगी।
अस्थि कलश यात्रा दोपहर तीन बजे सोनिया स्थित अमर नगर कॉलोनी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेगी। यहां पर लोग दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। बताया कि अस्थि कलश महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि राज्यों में भ्रमण के बाद काशी से आएगी। यहां से 30 नवंबर को सुबह प्रयागराज के लिए अस्थि कलश यात्रा निकलेगी, जहां पर उनके अनुयायियों के दर्शन के बाद संगम में विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें