नई सड़क-गिरजाघर चौराहा मार्ग पर बहुत पुराना पीपल का पेड़ कभी भी गिर सकता है। चौराहे से ठीक पहले पेड़ अपनी जड़ें छोड़ चुका है और किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के नई सड़क-गिरजाघर चौराहा मार्ग पर अति प्राचीन पीपल पेड़ कभी भी धराशायी हो सकता है। चौराहे से ठीक पहले पेड़ अपनी जड़ें छोड़ चुका है और किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इस मार्ग पर पेड़ के नीचे चाय की दुकान भी है।
दशाश्वमेध थानाध्यक्ष आशीष मिश्र कई बाद पेड़ के नीचे से बुजुर्ग को हटने की चेतावनी दे चुके हैं। आसपास के व्यापारी और लोगों ने मांग कि है कि जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें, समय रहते इस पेड़ को नहीं हटाया गया तो कभी भी दुर्घटना घट सकती है।