लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद आवेदक अब घर बैठे इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। इसमें आवेदकों की सहूलियत के लिए बाबतपुर कार्यालय में छह और चौकाघाट संकुल में तीन आवेदन के स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। किसी कारणवश अगर लर्निंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन नहीं पूरा हो रहा है तो आवेदक कार्यालय में निर्धारित समय पर स्लॉट बुककर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एआरटीओ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित स्लॉट से काफी कम आवेदक पहुंच रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस बनने के छह माह के अंदर स्थायी लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होता है। यदि किसी आवेदक को कोई समस्या आती है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।