फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा किनारे बनेंगे टर्मिनल, एक पर बड़े, दूसरे पर रुकेंगे छोटे क्रूज; निर्माण पर खर्च होंगे 300 करोड़

Sat, 07 Nov 2026 11:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गंगा में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नदी किनारे दो टर्मिनल बनाए जाएंगे। इनमें एक टर्मिनल पर बड़े क्रूज और दूसरे पर छोटे क्रूज ठहरेंगे। दोनों टर्मिनलों के निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे गंगा में क्रूज संचालन को व्यवस्थित करने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
वाराणसी में बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के रास्ते काशी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को घाट किनारे ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। शहर में 300 करोड़ रुपये से दो अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल बनाए जाएंगे। ये टर्मिनल रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल परिसर और सामने घाट पर आमने सामने बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


रामनगर में कोलकाता और हल्दिया की ओर से गंगा के रास्ते आने वाले बड़े और लग्जरी क्रूज को ठहरने की सुविधा मिलेगी। सामने घाट से कम दूरी के हेरिटेज और पर्यटन क्रूज संचालित किए जाएंगे। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से दोनों परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है। 

अधिकारियों के अनुसार, दोनों टर्मिनलों पर लगभग 150-150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, सुरक्षा जांच, अलग प्रवेश और निकास द्वार, इमिग्रेशन काउंटर तथा अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल परिसर में बनने वाला क्रूज टर्मिनल लंबी दूरी की नदी यात्रा करने वाले बड़े जहाजों के लिए प्रमुख केंद्र होगा। 
विज्ञापन


यहां एक समय में तीन से चार बड़े या 8 से 10 छोटे क्रूज जहाजों के ठहरने की सुविधा होगी। गंगा में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले पर्यटकों को व्यवस्थित तरीके से उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी। टर्मिनल को सड़क, रेल और बाबतपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की भी योजना है। यहां आधुनिक लाउंज, प्रतीक्षालय, सुरक्षा जांच और विदेशी पर्यटकों के लिए इमिग्रेशन काउंटर की व्यवस्था होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सामने घाट से चलेंगे छोटे हेरिटेज क्रूज: दूसरा टर्मिनल सामने घाट पर बनेगा। यहां से कम दूरी की क्रूज यात्राओं का संचालन किया जाएगा। इन क्रूज से पर्यटक गंगा किनारे धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे। इससे दशाश्वमेध, अस्सी और आसपास के घाटों के साथ गंगा पार के पर्यटन स्थलों को भी क्रूज यात्रा से जोड़ने की संभावना बढ़ेगी। सामने घाट पर दो एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। 
वाराणसी में रामनगर और सामने घाट पर टर्मिनल बनाए जाएंगे। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बड़े और छोटे क्रूज जहाजों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना की डीपीआर को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। - संजीव शर्मा, निदेशक, आईडब्ल्यूएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें