सामने घाट से चलेंगे छोटे हेरिटेज क्रूज: दूसरा टर्मिनल सामने घाट पर बनेगा। यहां से कम दूरी की क्रूज यात्राओं का संचालन किया जाएगा। इन क्रूज से पर्यटक गंगा किनारे धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे। इससे दशाश्वमेध, अस्सी और आसपास के घाटों के साथ गंगा पार के पर्यटन स्थलों को भी क्रूज यात्रा से जोड़ने की संभावना बढ़ेगी। सामने घाट पर दो एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
वाराणसी में रामनगर और सामने घाट पर टर्मिनल बनाए जाएंगे। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बड़े और छोटे क्रूज जहाजों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना की डीपीआर को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। - संजीव शर्मा, निदेशक, आईडब्ल्यूएआई