फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tent City varanasi: टेंट सिटी के सैलानी तैरती हुई जेटी में लगाएंगे डुबकी, बनाए जा रहे फ्लोटिंग बाथ कुंड

Sun, 08 Jan 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तंबुओं के शहर के साथ फ्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिसे 15 जनवरी से पहले तैयार किया जाएगा। इस कुंड के पास ही चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। टेंट सिटी के एक क्लस्टर का निर्माण करा रही लल्लूजी एंड संस के प्रबंध निदेशक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीर्थाटन और गंगा स्नान करने वालों को सुरक्षित डुबकी लगाने के लिए करीब 20 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े फ्लोटिंग बाथ कुंड बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेंट सिटी में प्रवास करने वाले सैलानियों को सुरक्षित गंगा स्नान कराने के  लिए तैरती हुई जेटी में कुंड की सुविधा दी जाएगी। गंगा में बने कृत्रिम कुंड में डुबकी लगाकर सैलानी आस्था पूरी करने के साथ ही सुरक्षित भी रहेंगे। 
विज्ञापन

तंबुओं के शहर के साथ फ्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिसे 15 जनवरी से पहले तैयार किया जाएगा। इस कुंड के पास ही चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। टेंट सिटी के एक क्लस्टर का निर्माण करा रही लल्लूजी एंड संस के प्रबंध निदेशक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीर्थाटन और गंगा स्नान करने वालों को सुरक्षित डुबकी लगाने के लिए करीब 20 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े फ्लोटिंग बाथ कुंड बनवाए जा रहे हैं। ऐसे पर्यटक, जिन्हें तैरना नहीं आता है, वे भी सुरक्षित स्नान कर सकेेंगे। दो कलस्टर में निर्माण कर रही प्रावेग कम्यूनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रोलिना बराड़ा ने बताया कि फ्लोटिंग बाथ कुंड का लाभ हर उम्र के लोग उठा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी ने बनाई थी नमो घाट के लिए योजना
तैरते कुंड की योजना सबसे पहले स्मार्ट सिटी ने नमो घाट के लिए बनाई थी। यहां दो कुंड और तीन-तीन चेजिंग रूम बनाने की योजना है। मगर, पर्यटकों के लिए खास बसाई जा रही टेंट सिटी में सुरक्षित स्नान के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा गया है।

उद्घाटन से पहले सरकारी कर्मचारियों का ट्रायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन होने से पहले टेंट सिटी में सरकारी कर्मचारी एक दिन का ट्रायल करेेंगे। वे एक रात प्रवास करेंगे और कमियों पर रिपोर्ट देंगे, ताकि पर्यटकों को उन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

टेंट सिटी में पेयजल, सीवर, बिजली, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का काम पूरा कर लिया गया है। 13 जनवरी से पहले एक दिन सरकारी कर्मचारियों को वहां प्रवास करेंगे। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें