फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: युवक के साथ मारपीट के बाद गांव में तनाव, सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद फोर्स तैनात

Sat, 21 Jan 2023 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जलालपुर गांव के दीपक पटेल व आशीष पटेल से चार दिन पूर्व झंझोर से आते वक्त उसी गांव निवासी सोनू अली से विवाद हो गया। सोनू ने उन दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। बरवा गांव निवासी व ग्राम प्रधान ऋषि नारायण पटेल के मां की तेरहवी में शामिल होकर सोनू सायं 7 बजे घर जा रहा था।
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंधोरा थाना क्षेत्र के जलालपुर में शुक्रवार की देर शाम मारपीट हो गई। वहीं, माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई। 

विज्ञापन

जलालपुर गांव के दीपक पटेल व आशीष पटेल से चार दिन पूर्व झंझोर से आते वक्त उसी गांव निवासी सोनू अली से विवाद हो गया। सोनू ने उन दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। बरवा गांव निवासी व ग्राम प्रधान ऋषि नारायण पटेल के मां की तेरहवी में शामिल होकर सोनू सायं 7 बजे घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे दोनों युवकों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर मारपीट के आरोपी आशीष पटेल को पकड़ा।  वहीं दीपक पटेल भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसीपी अमित कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी ली ऐतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें