वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में मकान मालिक ने अपने किरायेदार पर मकान में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सदर बाजार निवासी अकील अहमद ने शिकायत में बताया कि उनके मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे सलमान, पुत्र शफीक अहमद ने 25 जून की दोपहर मकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोप है कि उसने गाली-गलौज की, गला पकड़कर दबाया तथा जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद