फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बकाये पर वरुणापार में दस दुकानें सील, 19.25 का चेक जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम ने गृहकर और जलकल के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को वरुणापार जोन के जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद के नेतृत्व में अभियान चलाकर वसूली की गई। एक भवन पर 3,08,706 रुपये की बकाया राशि न जमा होने पर परिसर की दस दुकानों को सील कर दिया गया। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बड़े बकायेदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ही हरे कृष्णा ज्वेलर्स ने तत्काल 4.50 लाख रुपये का चेक निगम को सौंपा। इसी प्रकार, एक भवन पर बकाया 2,44,011 के सापेक्ष एक लाख और एक भवन पर बकाया 9.35 के सापेक्ष 4.40 लाख रुपये का चेक मिला। निगम ने शेष धनराशि सप्ताहभर में न जमा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस प्रकार चार भवन स्वामियों ने मौके पर ही 19.25 लाख रुपये जमा किए।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए यथाशीघ्र गृहकर व जलकर जमा करें। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी जोनों में बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 114.05 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोनवार लक्ष्य व वसूली

जोन भवनों की संख्या लक्ष्य (करोड़ में) वसूली (करोड़ में)
आदमपुर 36,694 33.13 10.27
भेलूपुर 49,999 35.43 24.32

दशाश्वमेध 40,664 46.71 27.50

कोतवाली 17,254 27.00 13.73

वरुणापार 35,249 31.47 19.91

ऋषि मांडवी 8,037 4.47 2.65

सारनाथ 43,496 28.06 11.60

रामनगर 943 0.48 0.63

निगम मुख्यालय 347 18.30 3.41

योग 2,32,683 225.05 114.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें