फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मिला दस फीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Thu, 09 Mar 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
crocodile found in Sonbhadra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में बुधवार को गेहूं के खेत में10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ पाए जाने से हड़कंप मच गया। गांव-घर के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बता दें कि घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे के गांव में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए खेत में जा रहे थे। उसी दौरान लल्ला दुबे के गेहूं के खेत में से कुछ अजीब तरह की सरसराहट की आवाज सुनाई देने लगी।

ग्रामीणों ने जब नजदीक से जाकर देखा तो खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ बैठा हुआ था, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। थोड़ी ही देर में मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर मगरमच्छ बांस की कोठी में घुस गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एसके राम के नेतृत्व में अंजनी मिश्रा, नीटू शर्मा और श्रीकांत मौर्या पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।

इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने वाहन पर लादकर मगरमच्छ को मुक्खा फाल में ले जाकर छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी एसके राम ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ मादा है, जो करीब10 फीट लंबा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें