फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में युवाओं के सिर चढ़कर बोला पीएम-सीएम का जादू

Thu, 09 Mar 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विकास और बदलाव को युवाओं ने बताया मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सातवें और अंतिम चरण में वोट देने में ग्रामीण युवा भी पीछे नहीं रहे। युवाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था। वाराणसी  में इस बार 46492 नए युवा मतदाता बने थे।
विज्ञापन


इसमें 25821 पुरुष और 20666 महिला मतदाता थी। पहली बार मतदाता बने और वोट देने पहुंचे युवा मतदाताओं का कहना था कि व्यवस्था परिवर्तन, और विकास के लिए मतदान करने आए हैं। पहली बार मतदान करके काफी खुश हूं।

पहली बार मतदान करने आए युवा मतदाताओं में कोई पीएम तो कोई सीएम का फैन था। युवाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों पर उनकी भागीदारी अच्छी थी। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के पुरे गांव में प्राथमिक विद्यालय पुरे में बने माडल मतदान केंद्र पर चार बहनें अपनी मां सीमा और भाभी रीमा सिंह के साथ पहली बार मतदान करने पहुंची थी।
विज्ञापन


संध्या, शिखा, स्नेहा और काजल ने मतदान के बाद कहा कि महिला सशक्तीकरण के दिन वोट देने का अवसर मिला है। इससे काफी उत्साहित और रोमांचित हैं। विकास के लिए मतदान किया है। पहली बार वोट देकर काफी खुश हूं।

प्राथमिक विद्यालय सकलपुर में भी युवाआें लंबी लाइन लगी थी। यहां विकास, नसीम, कलाम, अजहर, गुलप्सा और हिना भी पहली बार मतदाता बनी थी। युवाओं का कहना था कि विकास और बदलाव का मौका है।

अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट दिया है। प्राथमिक विद्यालय कोरौना की प्रीति भी पहली बार वोट देकर खुश थी। वहीं अजगरा, पिंडरा, शिवपुर में भी युवा मतदाताओं ने झूमकर घर से निकले और वोट दिए।

शहर उत्तरी विधानसभा में सिकरौल की जुही श्रीवास्तव ने कहा कि पहली बार वोट देने का मौका मिला। व्यवस्था परिवर्तन के लिए मतदान किया है। इसी तरह लल्लापुरा की निशा बानो, नदेसर की आरती कनौजिया और आकांक्षा भी पहली बार मतदान कर काफी उत्साहित थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें