फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की धौंस से मंदिर की जमीन कब्जा करने पर हंगामा

Mon, 28 Sep 2015 02:28 AM IST
Temple of power admired uproar on the land to capture
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरपुर चौराहे पर स्थित अति प्राचीन मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर (भरत दास की कुटिया) की जमीन पर एक सपा नेता के बेटे ने असलहाधारियों के दम पर शनिवार की रात तोड़फोड़ कराकर चहारदीवारी खड़ा कराने का आरोप है। इससे गुस्साए क्षेत्रीय लोगों और मंदिर में रहने वाले बटुकों ने रविवार की दोपहर दो बजे सुंदरपुर चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। सभी का कहना था कि इसकी सूचना भेलूपुर पुलिस को दी गई लेकिन कोई आया ही नहीं।  
विज्ञापन

जाम खुलवाने पहुंचे भेलूपुर इंस्पेक्टर एके ओझा को देखते ही नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख एसओ लंका, एसओ मंडुवाडीह, एसओ लक्सा, एसओ सिगरा, सीओ चेतगंज, सीओ भेलूपुर, एसीएम प्रथम भी पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने के लगभग तीन घंटे बाद शाम पांच बजे चक्काजाम समाप्त हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने चेताया है कि मंदिर की जमीन पर से अवैध कब्जा नहीं हटा तो जल्द ही बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मंदिर के व्यवस्थापक रामभरत शास्त्री और पुजारी वैष्णव दास ने दावा किया कि 11 डिसमिल जमीन में मंदिर और उसका परिसर है। जिसमें बटुकों के रहने के लिए कमरे, रसोईं और आसपास के लोगों की गुमटियां, मिठाई और चाय की दूकानें हैं। शनिवार की रात एक सपा नेता का बेटा असलहाधारियों के साथ मजदूर लेकर आया और डेढ़ बिस्वा से ज्यादा जमीन पर जबरन चहारदीवारी खड़ा करा दी। इस दौरान सपा नेता के बेटे ने मंदिर की जमीन पर बनी दूकान, गुमटियों, रसोईं और बटुकों के रहने का कमरा ध्वस्त
विज्ञापन


करा दिया। साथ ही, दो मूर्तियों को मंदिर परिसर में बने कुएं पर रखवा दिया। घटना की सूचना रात में ही भेलूपुर पुलिस को दी गई लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर डीपी शुक्ला ने बताया कि समूचे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कराकर राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था के लिए एक दरोगा और चार सिपाही मंदिर के समीप तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही, भेलूपुर इंस्पेक्टर को क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें